सन्दीप शर्मा की रिपोर्ट
धान के अवैध परिवहन में लिप्त ट्र्क से 44 हजार से अधिक की दाण्डिक मंडी शुल्क की हुई वसूली

कटनी (9 दिसंबर) -जिले में दलालों, व्यापारियों और बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन कर जिले में समर्थन मूल्य पर बिक्री करने की चेष्टा करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के बाद जिले के नाकों में भी कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल को बैठाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
कलेक्टर के निर्देश पर वाहनों से धान,आदि का जिले में बाहरी व्यापारियों द्वारा अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक से 43 हजार 321 रुपए की दाण्डिक मंडी शुल्क की राशि वसूली गई। धान का अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक यूपी 70 ई टी 9931 के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस वाहन से 302 क्विंटल धान का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन पर कार्रवाई कर दांण्डिक मंडी शुल्क वसूल कर राशि जमा करायी गयी। इस कार्यवाही में जांच दल के रूप में कृषि उपज मंडी के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, अमित कुमार केशरवानी और हरिमोहन कौरव शामिल रहे।

More Stories
कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ कटनी की नई टीम घोषित, युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कटनी जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार: प्रसूता के परिजन से अभद्रता, स्टाफ के व्यवहार पर गंभीर सवाल
देशी सुअर मार बम के साथ घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई