उमरेठ से बुध्दनाथ चौहान की रिपोर्ट
परासिया ब्लॉक के उमरेठ तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शीलादेही के सरपंच गणेश विश्वकर्मा ने स्वयं के खेत में पेड़ से फासी का फंदा लगाकर मृत्यु होना का मामला सामने आया है। पंचायत के मुखिया इतने जिम्मेदार पद में होने के बाद भी ऐसी कौन सी मुसीबत आन पड़ी जो फांसी के फंदा लगाकर अपने आप को मौत के हवाले कर दिया इस पूरे मामले में उमरेठ थाना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शिलादेही सरपंच गणेश विश्वकर्मा के शव को पेड़ से नीचे उतरकर मौका पंचनामा तैयार कर शव को पीएम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया है।इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर इस घटना को सूक्ष्मता से मामले की जांच कर रही है।



More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ