श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
खनिज अधिकारियों ने एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया
हरदा


कलेक्टर ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में शनिवार को छिपानेर रोड पर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त किया गया। इसके अलावा रविवार को रेत का अवैध परिवहन करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को भी खनिज विभाग के अधिकारियों ने जप्त किया। जिला खनिज अधिकारी आर. पी. कमलेश ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहन सिविल लाइन थाने में रखे गए हैं। इनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी