लोकसभा निर्वाचन-2024

तीन अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे कलेक्टर, लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों में जुटा आयोग
भोपाल 16 दिसम्बर 2023/ प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने नई दिल्ली जाएंगे। उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) नई दिल्ली में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है, इसके लिये प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रिटर्निंग अधिकारियों को आईआईआईडीईएम नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण
श्री राजन ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आईआईआईडीईएम नई दिल्ली में तीन अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 21 दिसंबर से प्रारंभ होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
इन तारीखों में इस जिले के कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण:
21 एवं 22 दिसंबर : श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, खरगोन, राजगढ़, देवास और अनूपपुर।
26 से 27 दिसंबर : उमरिया, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, बड़वानी, शाजापुर।
28 से 29 दिसंबर : खंडवा, बुरहानपुर, कटनी, शहडोल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, सिवनी, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, निवाड़ी, मऊगंज, मैहर तथा पांर्ढुना जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) नई दिल्ली जाएंगे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ