कल्याणपुरा स्कूल कि बालिका ने एक सिल्वर, दो कांस्य पदक पर किया कब्जा
प्रितेश घोड़ावत
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रतियोगिता सागर
जिले में दिनांक 11 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई। जिसमें आयु वर्ग U–17 और U–19 वर्ष की बालक/बालिका ने हिस्सा लिया। आयु वर्ग –19 में इंदौर संभाग का नेतृत्व करते हुए। झाबुआ जिले की शासकीय सी.एम. राइस मॉडल स्कूल कल्याणपुर की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला शिक्षा अधिकारी रूपसिंह बामनिया, स्कूल प्राचार्य जीपी. ओझा, जिला खेल अधिकारी रामसिंह मोहनियां, खेल कोच संतोष चौहान, और विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियो को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
जो खिलाड़ी मेडल नही जीत सके। उन्हें निराश, हताश नही होना है। आगामी खेल–कूद प्रतियोगिताओं के लिए अच्छी तैयारी करके भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
महिमा कतिजा :– गोला फेक इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कोकिला भाबोर :– भाला फेंक इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कामिनी मेड़ा :– 4*400 मी. रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आगामी दिनों में होने वाली राष्ट्रिय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिमा हिस्सा लेगी।
खेल कोच संतोष चौहान का कहना है कि महिमा एक वर्ष पहले तक गोला फेंक क्या और कैसा होता है। यह नही जानती थी।
गत वर्ष जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। और प्रथम स्थान प्राप्त किया। संभाग स्तर पर सातवें स्थान तक ही पहुंची थी।
इस वर्ष केवल तीन माह के सतत् अभ्यास, कड़ी मेहनत से राष्ट्रिय स्तर तक का सफर तय किया।
खिलाडियों अपने अंदर छिपी असीमित क्षमता को सतत् अभ्यास, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
आगामी दिनों में होने वाली राष्ट्रिय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिमा मध्य प्रदेश का नेतृत्व करेगी।
उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते हुए। अंतराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है