छत्तीसगढ़ गुड़ाखू लाने को लेकर विवाद,दंपति ने किया सुसाइड,,,,,।
रोशन पहल,
रिपोर्ट :_संवाददाता संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 17, 12, 2023जिले के पामगढ़ थाना के सेमरिया गांव में पति-पत्नी में गुड़ाखू लाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद पहले पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली और फिर पति ने भी जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। घटना से 4 बच्चे अनाथ हो गए हैं। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया गांव के शत्रुहन गोंड़ और उसकी पत्नी सहोदरा बाई में गुड़ाखू लाने के विवाद के बाद ऐसी स्थिति बन गई कि पहले पत्नी ने जहर पीकर जान दे दी। पति जब बकरी लेकर घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी का शव खाट पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद पति शत्रुहन, सदमे में आ गया और जहर सेवन कर लिया।

शत्रुहन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच