जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक सम्पन्न!!
राज्य शासन द्वारा शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षाएं प्रारंभ एवं संचालित करने हेतु जारा दिषा-निर्देशो के क्रम में स्थानीय परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लेने हेतु जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित की गई,,,बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने की,,,बैठक के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासन द्वारा जारी निर्देषों की जानकारी दी गई,,,उन्होंने कहा कि कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं सप्ताह में दो दिन, इसमें 12 वीं के लिए सोमवार तथा गुरूवार एवं 11 वीं के लिए मंगलवार एवं शुक्रवार का दिन 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ नियत करने, 5 अगस्त से कक्षा 9 वीं से 12 तक के लिए कक्षा 12 वीं हेतु सोमवार एवं गुरूवार, 11 वीं के लिए मंगलवार एवं शुक्रवार और कक्षा 10 वीं के लिए बुधवार एवं कक्षा 9 वीं के लिए शनिवार का दिन नियत करने का आग्रह किया तथा समूह सदस्यों द्वारा निचली कक्षाओं को भी शीघ्र प्रारंभ करने का प्रस्ताव दिया गया कलेक्टर श्री सिंह ने सदस्यों के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देष दिए,,,इस अवसर पर नरसिंहगढ़ विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह, ब्यावरा विधायक श्री रामचन्द्रर दांगी, श्री दिलबर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कटारिया सहित अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे!!
राजगढ़ से जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है