जिला अनूपपुर से निर्मला सिंह की रिपोर्ट
लोकेशन=अनूपपुर एम0पी
मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 30 दिसम्बर को 98.14 लाख के मार्ग के डामरीकरण कार्य का करेंगे भूमिपूजन*

अनूपपुर 29 दिसम्बर 2023/ एस.ई.सी.एल. हंसदेव क्षेत्र के सौजन्य से बिजुरी वेलकम गेट से रेलवे ओवर ब्रिज तक के 2.2 कि.मी. मार्ग के डामरीकरण (लागत 98.14 लाख रु.) का भूमि पूजन कार्यक्रम 30 दिसम्बर को मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र शहडोल की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह तथा विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.ई.सी.एल. हंसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय मिश्रा करेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है