जिला अनूपपुर से निर्मला सिंह की रिपोर्ट
लोकेशन=अनूपपुर एम0पी
मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
अनूपपुर 29 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत आवेदन करने हेतु आयु 18 से 55 वर्ष होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता का बंधन नही है। इस योजना के तहत एक लाख तक की राशि स्वरोजगार की स्थापना के लिए प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन वेबसाइट samast.mponline.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कलेक्ट्रेट अनूपपुर स्थित कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सम्पर्क की जा सकती है। उक्ताशय की जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूला सेन्द्रे ने दी है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…