Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सिराली बनता जा रहा है अवैध धंधों का ठिकाना

सिराली वैसे तो कहने को सिराली नगर पंचायत बन चुका है परंतु इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारीयो द्वारा यह किसी प्रकार की कोई भी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कभी कोई चेकिंग अभियान नहीं चलाया इसी के चलते सिराली में अवैध कारोबार फल फूल रहे हैं जगह-जगह आपको देसी विदेशी शराब व गांजा सभी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आबकारी विभाग को बार-बार इस बात से अवगत कराने के बाद भी वह इस अबैंध तरीके से बिकती शराब पर रोक नहीं लग पा रहे हैं। क्योंकि उन्होंने भी इन शराब के ठेकेदारों को खुली छूट दे रखी है ।आप ग्रामीण क्षेत्र में चले जाइए आपको आसानी से देसी व विदेशी शराब उपलब्ध हो जाती है ।ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को पता नहीं है सभी को इस बात की जानकारी है परंतु वह कार्रवाई करने से क्यों डर रहे हैं ।ठेकेदार के कर्मचारी स्वयं अपने टू व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन से ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ही निडरता के साथ पेटी की पेटी शराब ले जाते हुए नजर आते हैं क्या मजाल कोई अधिकारियों उन पर हाथ डाल दे ऐसा क्या दबाव है जो कि इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। इस तरीके से अवैध शराब बिक्री करने से नवयुवक नशे की चपेट में आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए अगर नहीं दिया गया तो आगे भी और लोगों के घर बर्बाद होते नजर आएंगे।

हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट