Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्लीमनाबाद के नगद उर्वरक केन्द्र का संचालन 31 दिसंबर तक

कटनी – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मुख्यालय जहाँगीराबाद भोपाल द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को रासायनिक उर्वरकों की सुगमता से निकटतम स्थान पर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से कटनी जिले में डबललॉक केन्द्र बहोरीबंद से संबंद्ध अतिरिक्त नवीन नगद उर्वरक केन्द्र स्लीमनाबाद का माह जुलाई 2023 से अब तक संचालन किया जा रहा है।

जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि स्लीमनाबाद के इस नवीन नगद उर्वरक केन्द की संचालन अवधि केवल 31 दिसंबर 2023 तक के लिए ही निर्धारित की गयी है। माह दिसम्बर 2023 की समाप्ति के साथ ही उक्त केन्द्र का संचालन बंद कर दिया जावेगा। कृषक भाई नगद में उर्वरक डबललॉक केन्द्र कटनी, बहोरीबंद एवं समीपस्थ विपणन सहकारी समिति पानउमरिया से प्राप्त कर सकते हैं।