Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर

ढोल बाजे और आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने किया फलों से तुलादान, लाड़ली बहनों और माताओं ने भी पुष्प वर्षा करते हुए किया स्वागत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनों और संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे : गोविंद सिंह राजपूत

सागर

सुरखी विधानसभा के विधायक गोविन्द सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद शनिवार को उनका प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान मंत्री राजपूत का बुंदेली परंपरा के साथ पूरे जिले भर के कार्यकर्ताओं–पदाधिकारियों ने उनका गरम जोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत की यह बेला सागर जिले के अंतिम ग्राम बगरोद चौराहे से शुरू हो हुई और शहर के तीन बत्ती स्थित डॉक्टर हरिसिंह गौर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यातायात चौकी के पास सभा स्थल पर संबोधन के बाद समाप्त हुई । इस 60 किलोमीटर लंबे रूट पर 200 से अधिक स्थानों पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया तो लाड़ली बहनों और माताओं में भी गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाएं जाने पर जमकर उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर मंत्री राजपूत का स्वागत किया।

पूरे सागर संभाग में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इकलौते कैबिनेट मंत्री हैं, जो शनिवार को दोपहर 1 बजे ग्राम सरगड़ी पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत किया। स्वागत का यह सिलसिला जैसे–जैसे आगे बढ़ रहा था। भीड़ का काफिला भी बढ़ा गया। ग्राम बरबटू, किटुआ, बाबना, मीरखेड़ी, ऐरन मिर्जापुर, बहादुरपुर, खुरई तिगड्डा, बड़े पुल होते हुए स्वागत रैली राहतगढ़ पहुंची। जहां लाडले विधायक व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ मंत्री राजपूत का स्वागत किया। इस दौरान उनका फलों से तुलादान कराया गया।

राहतगढ़ में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुझे मंत्री बनाया है। यह आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह से ही संभव हो पाया है। मैं आपको वचन देता हूं कि सागर जिले के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव हैं, जिसकी तैयारियां हम सभी को अभी से शुरू करना है। ताकि एक बार फिर भाजपा का परचम लहराए और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व पटल की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपनों और संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस दौरान समाज के विभिन्न माते–मुखिया से समाजनों ने भी उनका स्वागत किया।

भापेल में विधायक लारिया ने किया स्वागत

राहतगढ़ होते हुए स्वागत रैली ग्राम चौकी, बेरखेड़ी सड़क, मसुरहाई तिगड्डा, सीहोरा, ग्राम मुगरयाउ के बाद ग्राम भापेल पहुंची। यहां नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने ग्रामवासियों के साथ मंत्री राजपूत का स्वागत किया। वहीं भापेल के समीप ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा करते हुए मंत्री राजपूत का अभिनंदन किया।

बुंदेली परंपरा के साथ सागर में किया गया स्वागत

शहर में मंत्री राजपूत की स्वागत रैली पहुंचने के साथ ही मोतीनगर पर हजारों की संख्या कार्यकर्ता और पदाधिकारियों समेत मौजूद सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने मंत्री राजपूत का स्वागत किया। यहां बुंदेली परंपरा के अनुसार बधाई और बरेदी नृत्य करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान कई अखाड़े भी मौजूद थे। इसके बाद स्वागत रैली तीन बत्ती स्थित डॉ. हरिसिंह गौर प्रतिमा के पास पहुंची, जहां मंत्री राजपूत ने डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सागर जिले की बंडा तहसील ग्राम क्वायला गांव निवासी शहीद राजेश यादव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वागत रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, पूर्व महापौर अभय दरे सभी मंडलों के अध्यक्ष समेत जिला भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।