Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आम जनता के प्रति जताया आभार

संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आम जनता ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय अभिनंदन

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं राज्य सरकार के मंत्रिगण श्री कुशवाह व श्री तोमर भी “जन आभार यात्रा” हुए शामिल

ग्वालियर 04 जनवरी 2024/ ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले वाहन पर सवार होकर आम जनता के प्रति आभार जताया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ “जन आभार यात्रा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” गोले के मंदिर से शुरू हुई और काल्पीब्रिज होते हुए सात नम्बर चौराहा मुरार तक पहुँची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुष्प वर्षा कर आम जनता के प्रति सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। “जन आभार यात्रा” के समापन स्थल सात नम्बर चौराहा मुरार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय निवासियों ने फलों से तौलकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
“जन आभार यात्रा” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सामाजिक न्याय व दिव्यांग जन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण खुले वाहन पर सवार रहे। मार्ग में बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जगह-जगह पर मंच सजाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।