

अनूपपुर 28 दिसंबर 2023/ जिले के उप तहसील एवं थाना बिजुरी अंतर्गत ग्राम गुलीडांड में विगत दिवस दीवार गिरने से दो बालकों की हुई आकस्मिक मृत्यु पर मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को मृतकों के निवास स्थल पहुंचकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया उन्होंने मृतक बालकों के पिता श्री विनोद तिवारी व श्री दुर्गेश तिवारी एवं परिजनों से बात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढढांस बंधाते हुए मृत्यु आत्मा की शांति तथा इस दुख को परिवार जनो को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
दीपोत्सव में भक्ति रस से सराबोर हुआ अमरकंटक
जिपं सीईओ ने पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा, जीलंग एवं गिरारी खुर्द के विकास कार्यों का लिया जायजा