Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

देर रात गृह जिला पहुंचे कैबिनेट मंत्री शुक्ला, कहीं तुलादान तो कहीं जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा,डॉ हनुमान दंदरौआ धाम के दर्शन कर महाराज जी से लिया आर्शीवाद

* देर रात गृह जिला पहुंचे कैबिनेट मंत्री शुक्ला, कहीं तुलादान तो कहीं जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा,डॉ हनुमान दंदरौआ धाम के दर्शन कर महाराज जी से लिया आर्शीवाद * भिंड – मप्र सरकार में नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के प्रथम नगर आगमन पर शुक्रवार को जोरदार स्वागत हुआ। कैबिनेट मंत्री पर फूल बरसाए जाने के लिए जगह-जगह जेसीबी खड़ी की गई थीं। मालनपुर से शुरू हुए स्वागत का क्रम भिंड तक चला। देर रात कैबिनेट मंत्री भिंड पहुंचे। उनके साथ भिंड-दतिया सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय, भिंड, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अंबरीष शर्मा उर्फ गुड्डू न भैया,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, पूर्व राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद डा भागीरथ प्रसाद सहित कई नेता मौजूद रहे। शुक्रवार की सुबह कैबिनेट मंत्री ने ग्वालियर पहुंचकर सबसे पहले पड़ाव वाले । मंशापूर्ण हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मालनपुर हरिराम की कुईया, नोनेरा, एंडोरी मोड़, गोहद चौराहा, विरखडी, जेतपुरा, डोंगरी, बरहद, मेहगांव, पिधनपुरा मोड़, दबोहा मोड़ एवं भिंड में सहित रौन एवं लहार में जगह-जगह स्वागत किया गया। ग्वालियर से भिंड तक 72 किमी तक करीब 250 से अधिक स्थानों पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया *वादे पूरा करूंगा: राकेश शुक्ला*- मेहगांव। शुक्रवार की रात कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार राकेश शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव पहुंचे। कैबिनेट मंत्री का बरहद, कन्हारी रोड, मुरैना तिराहा, भिंड तिराह, कृषि उपज मंडी गेट, मधुवन ढाबा सहित सैकड़ों जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राकेश शुक्ला ने कहा कि आप लोगों से जो भी वादे किए गए हैं,उन्हें पूरा किया जाए‌गा। इस अवसर पर भिंड शहर के संस्कृति गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्वालियर से भिंड 72 किलोमीटर 72 मिनट का सफ़र समर्थकों के द्वारा सैकड़ों जगह किए गए स्वागत और सम्मान के चलते शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 6 बजे 48 घंटे में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने सफ़र को पूरा किया। *मंत्री श्री शुक्ला ने दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉ हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की एवं महंत श्री रामदास जी महाराज से लिया आशीर्वाद* नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम पहुंचकर सखी रूपी डॉ हनुमान जी के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री शुक्ला ने डॉ हनुमान जी से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री श्री शुक्ला ने दंदरौआ धाम में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुवर से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं प्रगति का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भक्तिभाव में विभोर होकर धर्म और अध्यात्म के माहौल में भजन-कीर्तन एवं रामधुन का गायन किया।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754