*कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी, सिंगार हेमंत जयवर्धन का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत*

मेहगांव – मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेता जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता हेमंत कटारे, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का भिंड तिराहे पर कांग्रेस महामंत्री एवं श्योपुर जिला प्रभारी रामहरि शर्मा के नेतृत्व में 51 किलो की पुष्प माला से ऐतिहासिक स्वागत किया गया। तो वहीं दूसरी ओर मेहगांव जनपद के सामने मेंहगांव विधानसभा मेंहगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ढमोले तथा मुरैना तिराहा पर कांग्रेस युवा नेता कपिल थापक के द्वारा तुलादान कर पुष्प हार पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भिड दतिया लोकसभा से काँग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर श्योपुर जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री रामहरि शर्मा जी, मेहगांव विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदोरिया, विधानसभा मेंहगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ढमोले, कांग्रेस युवा नेता कपिल थापक,किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कुँ. सरदार सिंह गुर्जर, पूर्व सभापति राकेश भदोरिया युवा नेता संदीपन शर्मा रमेश काँकर,विनोद पंडित, डॉ बृजेश मौर्य,, आशीष शर्मा,बल्लू दिघर्रा, देवेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब