Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*महिला रेंजर ने मुख्य वन संरक्षक से।की शिकायत

अनूपपुर जिले में।महिलाओं के लिए अच्छी नौकरी पाना,,और उस पर ईमानदारी से टिके रहकर उसे बचाए रखना, पुरषों के मुकाबले महिलाओं के लिए बहुत कठिन काम है। देखने को मिलता है कि कई बदलावो के बाद भी वन विभाग में महिलाओं का उच्च पद पर जाना बहुत टेड़ी खीर साबित होता है।वन विभाग में महिला कर्मचारियों की संख्या वैसे भी कम होती है। यदि उच्च पद पर देखा जाए तो वन विभाग में यह आंकड़ा और भी नीचे होगा। डिप्टी रेंजर, रेंकर,,डीएफओ जैसे वरिष्ठ पदों पर तो इनका आंकड़ा और भी कम देखने सुनने को मिलता है।इसके बावजूद अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्राधिकारी बिजुरी को झूठी शिकायतों और षडयंत्र रच फंसने का खेलस्वामी वनमंडलाधिकारी द्वारा खेला जा रहा है।जिसकी शिकायत स्वयं परिक्षेत्राधिकारी बिजुरी ने मुख्य संरक्षक वन वृत्त शहडोल से की है। 6 जनवरी को वन परिक्षेत्राधिकारी बिजुरी जीतू सिंह बघेल द्वारा मुख्य वन संरक्षक को शिकायत देते हुए बताया कि 3 जनवरी को मुझे पता चला कि वन मंडलाधिकारी एस,के, प्रजापति द्वारा कोतमा निवासी मो0 जाहिद अली के साथ मेरे विरुद्ध रिश्वत लिए जाने का षडयंत्र रचा गया है। उक्त महिला परिक्षेत्राधिकारी ने डीएफओ अनूपपुर के विरूद्ध शिकायत दी है। कर्मचारियों को यदि किसी के द्वारा भी परेशान किया जा रहा है। तो गलत है,पूरे मामले की जांच करवाई जाए,
षडयंत्र के तहत अब्दुल आसिफ,निवासी कोठी से झूठा शपथ पत्र तैयार करवाया गया है।इसके बाद मेरे द्वारा शपथकर्ता का पता लगाकर संपर्क किया गया ।4 जनवरी को शपथकर्ता परिक्षेत्र कार्यालय आए, एवं उनके द्वारा बताया गया कि न्यू ईयर के दिन शाम 6 बजे मो0 जाहिद,और राकेश गौतम कोठी स्थित मेरे आटोपार्टस की दुकान पर आए ,और शपथ पत्र निकालकर मुझे दिए,जाहिद अली द्वारा बोला गया कि उच्च अधिकारी डीएफओ द्वारा बोला गया कि रेंजर बिजुरी द्वारा पैसे लेने का शपथ पत्र बने।इस पूरी घटना में निष्पक्ष जांच होने पर ही सच्चाई सामने आएगी। इसमें सच है क्या,, कौन किसपर झूठा आरोप लगा रहा है।कौन सच बोल रहा है।यह प्रशासनिक अधिकारी को देखना होगा।