Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लघु स्वरोजगारियों के व्यवसाय की वृद्धि के लिए विधायक स्वेच्छानिधि से की जाएगी सहायता- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल


विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर परिषद डूमरकछार में शामिल हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री

अनूपपुर 11 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा शासकीय योजनाओं से पात्र, वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के लिए संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्य किया जा रहा है। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने नगर परिषद डूमकरछार में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वन मण्डलाधिकारी श्री एस.के. प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार सिंह, नगरपालिका डूमरकछार के अध्यक्ष श्री सुनील चौरसिया, उपाध्यक्ष कंचना मेहता, पार्षदगण तथा नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर), डोला के जनप्रतिनिधिगण व श्री प्रेमचंद्र यादव, श्री आधाराम वैश्‍य, श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में ढाई लाख तक के मकान तथा स्वास्थ्य सुविधा के लिए 5 लाख की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाला आयुष्मान कार्ड का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। गरीब के ईलाज की गारंटी सरकार दे रही है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लघु स्वरोजगारगारियों को विधायक स्वेच्छानुदान से 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे तथा डूमरकछार नगरीय निकाय द्वारा सिलाई मशीन प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन विधायक स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। जिसमें से एक करोड़ की राशि डूमरकछार नगर परिषद के मुक्तिधाम व युवाओं के उन्नयनकारी विकास कार्यों के लिए प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सब हाथों को काम हो, हर खेत को पानी हो और सस्ता और सुलभ न्याय हो। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास के माध्यम से मिलकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने सभी से शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की।

विभिन्न विभागों ने लगाई विभागीय प्रदर्शनी

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग, बैंक आदि द्वारा इस अवसर पर स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराई गई।

आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने, नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के संबंध में विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थियों ने जानकारी की साझा

केन्द्र सरकार की प्रवर्तित योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत प्राप्त लाभ तथा विकास से संबंधित जानकारी साझा की गई।