

अनूपपुर 14 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आज अमरकंटक स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी का भ्रमण कर जायजा लिया उन्होंने नर्सरी में पौध उत्पादन तथा अन्य गतिविधियों का अवलोकन कर जानकारी ली निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक उद्यान श्री सुभाष श्रीवास्तव ने जानकारी से अवगत कराया अमरकंटक उद्यान में नाशपाती के पौध उत्पादन का अवलोकन करते हुए स्वरोजगार उन्मुखी कार्यक्रम के तहत नाशपाती के पौधारोपण के संबंध में निर्देश दिए उन्होंने इस दौरान उद्यान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों से चर्चा की कलेक्टर ने उद्यान प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पहल करने के निर्देश दिए भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने राजेंद्र ग्राम स्थित आजीविका दीदी कैफे में टमाटर उत्पादन गतिविधि का भी अवलोकन किया

More Stories
दीपोत्सव में भक्ति रस से सराबोर हुआ अमरकंटक
जिपं सीईओ ने पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा, जीलंग एवं गिरारी खुर्द के विकास कार्यों का लिया जायजा
देव उठनी एकादशी को अमरकंटक में दीपोत्सव पर्व व मां नर्मदा महाआरती का होगा आयोजन