

आष्टा /किरण रांका
आष्टा नगर
की प्राचीन मां पार्वती गौशाला में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की सुपुत्री डॉ सुरुचि सिंह ने मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण करते हुए गौ माता की प्रतिदिन की व्यवस्थाओं के बारे में गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद एवं कोषाध्यक्ष संजय सुराणा से चर्चा करते हुए गौ माता के आहार की जानकारी ली एवं एक्सीडेंटरी गौ माता के बारे में उपचार हेतु अस्वस्थ किया गौशाला की स्वच्छ जल एवं स्वच्छ आहार सुंदर व्यवस्था को देखते हुए डॉक्टर सुरुचि सिंह ने गौशाला की सहारना की गौ माता की पूजन अर्चना एवं पुष्पमाला पहनकर आरती की गौ माताओ को आहार के रूप में हरि चरी सुदाना पशु आहार खिलाया
सभी गौ सेवकों से सकारात्मक सोच रखते हुए गौ माता के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ाने हेतु अपील की इस अवसर पर रानू प्रजापति, सीता गोस्वामी, पत्रकार जहूर भाई मंसूरी, मोहम्मद सदीक पत्रकार, गौशाला सेवक करण गोस्वामी, मिश्रीलाल कुशवाह, गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा विशेष सहयोगी विपिन सिंघी आदि उपस्थित रहे मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने समिति की ओर से डॉक्टर कु सुरुचि गोपाल इंजीनियर का आभार व्यक्त किया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है