

पिपली – पिपली क्षेत्र
ग्राम पीपली में सभी राम भक्त द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई । जिस में बड़ी संख्या में ग्राम वासी समलित हुए । राम नाम का कीर्तन करते हुए , सभी घरों और मंदिरों में भगवा ध्वज वितरित किया गाया । हर गांव हर घर सजाने के लिए आग्रह किया ,इसी यात्रा के बीच हर मंदिर में कीर्तन महा आरती करते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया । इसी बीच पूरा ग्राम पीपली भक्तिमय हो गया। सभी राम भक्त मिल का झूमते नाचते हुए आगे बड़े ।यात्रा ग्राम के राम मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के हर गली मोहल्ले से होते हुए बस स्टेंड तक भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर मंदिर बयरी पूरा में राम कीर्तन के बाद आई माता मंदिर चौक पर पूजा अर्चना के बाद समापन किया गया। उपस्थित राम भक्त द्वारा बताया गया की सभी ग्राम में यात्रा का भव्य स्वागत किया गाया। साथ ही बड़ी संख्या में राम भक्त यात्रा में शामिल हुए और 22 जनवरी के दिन हर मंदिर में सुंदर काण्ड और महा आरती, के साथ भंडारा का आयोजन किया गया । पूरा गांव क्षेत्र सजाया गया है। इस से सभी राम लला के आने की खुशी बड़ी धूम धाम से मनाने की तैयारी की गई है।
पिपली से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है