
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को सागर प्रवास के दौरान धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे कार्यालय जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र जैन ने फीता काटकर लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय का अवलोकन कर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया इस दौरान पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है