
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
पत्रकारों पर झूठे मामलों शिकायत पर भी सीएम से चर्चा
सागर 20 जनवरी: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश में और प्रान्तीय पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार कैलाश देवलिया के मार्गदर्शन में सागर जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी 31मार्च एवं 1 अप्रेल को छतरपुर में आयोजित 2 दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंने का आमंत्रण दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में पहुँचने का प्रयास करूंगा।
साथ ही सीएम डॉ यादव को हेलीपैड पर एक ज्ञापन सौपा गया जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों पर झूठे मामलें/ शिकायत व अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ज्ञापन पर कहा कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर कार्यवाही करायेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालो में संघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, पदाधिकारी क्रमशः श्रीकांत त्रिपाठी, राहुल रजक, चंद्रेश यादव, विजय निरंकारी व अन्य पत्रकारगण थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है