




भगवा मय पांडल से खुश हुए कवि भगवान राम पर हुएं काव्य पाठ
सरदारपुर -राजोद अवध की खुशियों से सरोवर समूचा देश ही नहीं ग्रामीण स्तर तक इन दिनों में राम मय हो चुका है और गली-मोहल्ले नगर भगवा मय हो चुका है शनिवार रात्रि को राजोद में एक शाम अवध के नाम के तहत आजाद ए हिंद व हिन्दू उत्सव समिति ने कवि सम्मेलन आयोजित कर पूरे नगर को राम की उपासना में शामिल कर दिया कवियों ने श्रोताओं को गुदगुदाया हंसाया और राम के चित्रण से रूबरू भी कराया इस मौके पर राजोद नगर से निकलकर देश में अपने नाम के साथ इस जन्म भूमि को गौरवान्वित करने वाले हास्य कवि जानी बैरागी का नागरिक अभिनंदन किया अभिनंदन पत्र का वचन राजेश धाकड़ ने किया राम मंदिर के लिए कर सेवा करने वाले कर सेवकों का मंच पर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में धार जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बघेल सहित कई नेता शामिल हुए इन नेताओं का स्वागत भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस ने किया।मंचासीन कवि में देवकृष्ण व्यास, जानी बैरागी, नरेंद्र अटल, पंकज प्रसुन, धीरज शर्मा, राम भदावर, शुभम् स्वराज , प्रवीण अत्रे शामिल थे। दिप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कवि सम्मेलन का कार्यक्रम कंडाके की ठंड के बाद भी हजारों श्रोता के तन-मन को गर्मी का अहसास कराता रहा कवि सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया। कवि सम्मेलन के सूत्रधार नरेंद्र अटल रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है