Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस ,शान से लहराया तिरंगा
सरदारपुर- राजोद 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों पर हुआं ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी हुएं कड़ाके की ठंड के बावजूद गणतंत्र दिवस के पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चों में उत्साह नज़र आया। देशभक्ति के ओत प्रोत गगनभेदी नारों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत राजोद पर हुआं जिसमें संरपच जितेन्द्र गामड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया व मिठाई वितरण की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद पर मेडिकल आफिसर अनिल भाभर ने ध्वजारोहण किया। थाना राजोद पर थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत निपावली पर संरपच गुड्डी बाईं मकवाना ने ध्वजारोहण किया। आभार तुलसीदास बैरागी ने माना।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजोद पर प्रबंधक भागीरथ धनोलिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कन्या हाईस्कूल रानीखेडी पर प्राचार्य जितेन्द्र कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बालक हाईस्कूल रानीखेडी पर प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड पर प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विधुत मंडल राजोद पर जेई नरेंद्र कुमार शाक्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत साजोद में मेने चौक स्कूल पर हुआ जहां पर स्कूल विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सरपंच गोपाल मुनिया ने भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुजन किया। इसके पश्चात ध्वज पुजन कर तिरंगा फहराया एवं सभी को गणतंत्र दिवस के पर्व की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक, बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किया गया। आभार सचिव भारत सिंह सोलंकी ने माना। ग्राम पंचायत हनुमंत्या साजोद पर संरपच पीरूलाल कटारा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत गोन्दिखेडा ठाकुर में संरपच गुलाब बाई निनामा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत बसलाई में संरपच रम्भा बाईं गामड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत सिन्दुरीया में शकुंतला बाईं गिरवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत अकोलिया में संरपच कंकु बाई ओसारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राजोद के सभी अशासकीय विद्यालयों में प्राचार्य द्वारा किया गया एवं आसपास के श्रेत्रों में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशा अनुसार राजोद के सभी छात्रावासों में बालक व बालिका को खिरपुडी भजिए खिलाएं।