Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


न्यूज़ 24 X 7 इंडिया //निर्मला सिंह ब्यूरो चीफ जिला अनूपपुर एम,पी*

गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विशेष भोज का हुआ आयोजन

माध्यमिक शाला बरबसपुर के आयोजन में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल हुए शामिल

अनूपपुर 26 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को जिले के शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना अंतर्गत संचालित शालाओं एवं मदरसे व संस्कृत शालाएं जिन्हें समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायता दी जा रही है में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष भोज कराया गया। गणतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल विकासखण्ड जैतहरी अंतर्गत माध्यमिक शाला बरबसपुर में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष भोज में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवाँर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।