यातायात पुलिस अनूपपुर /
*News 24X 7 इंडिया
*लोकेशन=अनूपपुर
रिपोर्ट =निर्मला सिंह*
*

*38 बसें हुई चेक 15 बसों पर चालानी कार्यवाही कर 7100 का लगाया गया जुर्माना*
पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर श्रीमान जितेंद्र सिंह पावांर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में संपूर्ण जिले में सन का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, ड्राइवर- कंडक्टर के लाइसेंस आदि चेक किए गए। यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे द्वारा अनूपपुर, कोतमा, और बिजुरी से संचालित बसों को चेक किया गया। सभी थाना प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत संचालित बसों को चेक किया गया। चेकिंग अभियान में कुल 38 बस से चेक हुई दिन में 15 बसों में कमी पाए जाने पर 7100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बस चालकों को हिदायत दी गई की सभी दस्तावेज कंप्लीट रखेंगे। ड्राइवर कंडक्टर वर्दी में रहेंगे ओवरलोडिंग कर सवारी का परिवहन नहीं करेंगे यातायात नियमों का पालन करते हुए बस चलाएंगे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…