Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा सरकार ने किसानों को योजनाओं से सीधा लाभ पहुंचाया: दर्शन सिंह चौधरी*

जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का भव्य स्वागत

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की हर समस्या पर गम्भीरता से विचार कर उसके निदान की सफल कोशिश में जुटी है। किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने मध्यप्रदेश की सरकार पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध है। यह विचार आज कटनी पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते व्यक्त किये। कटनी पहुंचने पर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने श्री चौधरी का स्वागत किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ गांव गांव पहुंच कर किसान भाइयों से उनकी समस्याओं को जानेंग तथा उनके निदान के यथोचित प्रयास करेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया किसानों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी खाद बीज को लेकर कभी भी गम्भीर नहीं थी जिसके कारण किसान कभी भी खेती से लाभ नहीं ले पाए केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के आर्थिक हालात सुधरे। आज गरीब मध्यमवर्गीय किसान के खाते में किसान सम्मान निधि भाजपा सरकार दे रही है। भूमि के उपजाऊ बनाने की लगातार प्रयास हो रहे हैं जिससे उपज बढ़ी है समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा उपज का सही मूल्य सीधे किसानों को मिल रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि अगर बिचौलियों से परेशान होने की कोई भी खबर मिलती है तो उस पर सख्त कार्रवाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा भाजपा प्रदेश में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होनें कहा कि कटनी हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का संसदीय क्षेत्र है लिहाजा किसानों की किसी भी समस्या का निदान कराने सांसद जी स्वयं सक्रिय हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, महामंत्री सुनील उपाध्याय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, उदयभान सिंह, शिवप्रकाश चक्रवर्ती, इंद्र मिश्रा, गुड्डू साहू, दिनेश भदौरिया, श्रीराम पटेल आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मोर्चा के जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने किया।
*मिडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला*