Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*राहुल बाग़ कटनी में त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार श्रीमद भागवत कथा पंडाल में भंडारा प्रसाद पाने उमड़ी भीड़ पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे में सायं तक 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण आयोजक प्रवीण बजाज पप्पू भैया ने सभी के प्रति हृदय से जताया आभार*

*राहुल बाग़ कटनी में त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार श्रीमद भागवत कथा पंडाल में भंडारा प्रसाद पाने उमड़ी भीड़ पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे में सायं तक 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण आयोजक प्रवीण बजाज पप्पू भैया ने सभी के प्रति हृदय से जताया आभार*
कटनी। राहुल बाग में श्रीमद भागवत कथा व दिव्य दरबार के आठवें दिन संकट मोचनधाम रानीपुर मऊरानीपुर के पीठाधीश्वर कथा व्यास श्री श्री 1008 पं ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में पुरोहितों द्धारा हवन पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12बजे से कथा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आस्था परिवार एवं आयोजन टीम द्बारा श्रद्धालुओं को कुर्सी टेबिल पर बैठाकर प्रसाद भोजन खिलाया गया।सायं तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं द्बारा प्रसाद ग्रहण किया गया।आयोजक प्रवीण बजाज पप्पू भैया ने धार्मिक आयोजन की सफलता पर पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं आयोजन समिति के समस्त लोगों एवं श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुये कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफल हो सका। इस मौके पर आस्था परिवार प्रमुख प्रवीण बजाज, श्रीमति संगीता बजाज, राहुल बजाज, श्रीमति मेघा बजाज ने किया। भगवान दास माहेश्वरी, अभिलाष दीक्षित, सीए सुशील शर्मा, पप्पू अग्रवाल, प्रकाश टिल्लू सिंघानिया, पावस अग्रवाल, किशन तीर्थानी, संजीव सूरी, नरेश अग्रवाल, संजू नाकरा, संजय खंडेलवाल, गौरव सूरी, पंकज अग्रवाल, डा राजीव बजाज, डा मनीष गट्टानी, संपत गट्टानी, पप्पू सरावगी, राजु अग्रवाल, राजेन्द्र दुबे, पप्पू भैया सहित आयोजन टीम की उपस्थिति रही।