Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस का महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान महिला पुलिस टीम ने केआरजी कॉलेज के आसपास अभियान चलाकर छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर पुलिस का महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
महिला पुलिस टीम ने केआरजी कॉलेज के आसपास अभियान चलाकर छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक

 केआरजी कॉलेज के पास अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।
 स्कूल व कॉलेज के पास महिला पुलिस टीम ने अभियान चलाकर छात्राओं को किया जागरूक।
 केआरजी कॉलेज के पास चाय की गुमटी पर एकत्रित लड़कों को अनावश्यक न बैठने के संबंध में समझाइस दी गई।

ग्वालियर। 14.02.2024। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश तथा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 14.02.2024 को निर्भया मोबाइल की सूबेदार सोनम पाराशर द्वारा ग्वालियर शहर के कम्पू क्षेत्र में स्थित केआरजी कॉलेज की छात्राओं को आजकल हो रहे महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा निर्भया मोबाइल की टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान केआरजी कॉलेज के आसपास अनावश्यक घूम रहे लड़कों को हिदायत दी गई। अभियान के दौरान निर्भया मोबाइल की सूबेदार सोनम पाराशर एवं महिला पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल की सूबेदार सोनम पाराशर द्वारा द्वारा आज ग्वालियर शहर के केआरजी कॉलेज के आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया और छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। केआरजी कॉलेज की छात्राओं को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध एवं साइबर संबंधी अपराधों आदि के संबंध में पम्पलेट के माध्यम से जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें एवं उन्हे यह भी बताया गया कि वह पुलिस में अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं। निर्भया मोबाइल की टीम द्वारा छात्राओें से चर्चा करते हुए उन्हे बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं और अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं इसके संबंध में जानकारी दी गई। स्कूल व कॉलेजों के बाहर अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई। केआरजी कॉलेज के पास चाय की गुमटी पर एकत्रित लड़कों को अनावश्यक न बैठने के संबंध में समझाइस दी गई, क्योकि चाय की गुमटी पर लड़के एकत्रित होकर कॉलेज आने जाने वाली लड़कियों पर कमेंट करते हैं। चाय की गुमटी चलाने वाले को भी भविष्य के लिये चेतावनी दी गई कि यहां पर लड़कों की भीड़-भाड़ एकत्रित की गई तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।