Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना ग्वालियर पुलिस ने चार शहर का नाका के पास एक महिला से मोबाइल व पर्स लूटने वाले एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

थाना ग्वालियर पुलिस ने चार शहर का नाका के पास एक महिला से मोबाइल व पर्स लूटने वाले एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

🔴 पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर साइकिल एवं लूटा गया रेडमी कम्पनी का मोवाइल तथा 1500/- रूपये नगद किये जप्त।

ग्वालियर। 11.02.2024। – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर लूट के प्रकरण में फरार आरोपी, आदतन अपराधियों, अवैध हथियार तथा अवैध शराब व मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को लूट व नकबजनी एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा थाना ग्वालियर के अप0क्र0 21/24 धारा 392 भादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी ग्वालियर को दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा थाना बल की एक टीम को उक्त लूट के प्रकरण के आरोपियों को पतारसी हेतु लगाया गया। आज दिनांक 10.02.2024 को दौराने विवेचना एवं जरिए मुखबिर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घटना दिनांक को लूट करने वाले मोटर साइकिल सवार दो लड़कों में से एक लड़का मछली मंडी के पास खड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस टीम को एक लड़का खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लड़के का नाम व पता पूछने पर उसने जहांगीर कटरा भैरो बाबा मंदिर के पास ग्वालियर का होना बताया। उससे उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके पहले पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर महिला का मोबाइल व पर्स लूट करना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पलेडर एमपी-07-एमके-0479 व लूटा हुआ एक रेडमी कम्पनी का मोवाइल एवं लूट के रूपये में से 1500/- रूपये बरामद किये गये। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के दूसरे आरोपी की तलाश उसके छिपने के ठिकानों पर की गई जो कि नही मिला। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य लूट की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादिया माधवी वाथम निवासी कृष्णा कॉलोनी सागर ताल रोड ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 10.01.2024 समय शाम करीवन 06.00 बजे वह अपने ऑफिस सिटी सेन्टर से चार शहर का नाका होते हुये वापस अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह पैदल-पैदल जनमित्र केन्द्र के सामने चार शहर का नाका पर पहुंची, तभी पीछे से एक मोटर साइकल पर सवार दो अज्ञात लड़के आये और मोटर साइकल पर पीछे बैठे लडके ने मेरे कन्धे पर टंगे ब्लेक कलर के पर्स को झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से भाग गये। पर्स मे एक रेडमी कम्पनी का मोवाइल और लगभग 18,000 रूपये नगदी थे। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप0क्र0 21/24 धारा 392 भादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- उक्त लूटा हुआ मोबाइल रेडमी कम्पनी का कीमती लगभग 11000/- रूपये व लूटे हुये 1500/- रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेण्डर क्रमांक एमपी-07-एमके-0479 कुल मशरूका कीमती लगभग 65500/- रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, उप निरीक्षक वलवीर सिह मावई, आरक्षक अर्जुन सिकरवार, विवेक तोमर, कमल परिहार, बृजकिशोर, राहुल भदौरिया, रोहित कौरव, अनुज जाट की सराहनीय भूमिका रही है।