Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डीआईजी ग्वालियर रेंज ने ली ग्वालियर जिले के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक

लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल के लिए टीम गठित कर लुटेरों व चोरों पर कसे नकेल: डीआईजी ग्वालियर

ग्वालियर दिनांक 13.02.2024। आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा शहर के थाना प्रभारियों की लंबित सम्पत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मध्य श्री अखिलेश रेनवाल, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, समस्त सीएसपी व एसडीएम गण एवं शहर के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहें।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ने जिले के थानों में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों की थानावार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीआईजी ग्वालियर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को लूट, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर माल मशरूका सहित गिरफ्तारी के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि थाना प्रभारियों को छोटी से भी छोटी घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि छोटे अपराधों की रोकथाम से ही गंभीर अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गंभीर अपराधों में पुलिस के राजपत्रित अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही कराएंगे और प्रतिदिन थानों में होने वाली गणना में जाकर फोर्स को ब्रीफ करेंगे। इसके अलावा थाना प्रभारी प्रतिदिन रात्रि गश्त के लिये जाने वाले फोर्स को रवाना करने से पूर्व ब्रीफ करेंगे। बैठक में डीआईजी ग्वालियर ने कहा कि सभी थाना प्रभारी मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुराने लंबित अपराधों के निकाल पर विशेष ध्यान दें और सीएसपी/एसडीओपी भी अपने अधीनस्थ थानों में जाकर लंबित अपराधों के निराकरण के प्रयास करें। बैठक में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी बदमाशों की जानकारी को अपडेट करेंगे एवं फरार चल रहे बदमाशों की अभियान चलाकर धरपकड़ करेंगे। उन्होने कहा कि प्रतिदिन थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी वाहन चेकिंग कराएं तथा बिना नम्बर प्लेट वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें। इसके अलावा तीन सवारी एवं मूंह बांधकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जावे। बैठक में उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर उसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाए। राजपत्रित अधिकारी अपराधों के निकाल के लिये प्रतिदिन अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर लंबित अपराधों का निकाल कराए। थाना प्रभारीगण ऐसे बदमाश जो लगातार वारदातों को अंजाम देते है, उनकी गुण्डा फाइल तैयार करें।