Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला पुलिस टीम ने स्कूल व कॉलेज के बाहर अभियान चलाकर छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक

 स्कूल व कॉलेज के पास महिला पुलिस टीम ने अभियान चलाकर छात्राओं को किया जागरूक।
 जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं को जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किये।
 स्कूल व कॉलेज के पास अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।

ग्वालियर। 06.02.2024। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश तथा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 06.02.2024 को निर्भया मोबाइल-2 की महिला पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर शहर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं को आजकल हो रहे महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा निर्भया मोबाइल की टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान पद्माराजे कन्या विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर निर्भया मोबाइल की उप निरीक्षक मधु बंसल, उप निरीक्षक कीर्ति उपाध्याय एवं महिला पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल-2 की महिला पुलिस टीम के द्वारा आज ग्वालियर शहर के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के बाहर जागरूकता अभियान चलाया गया। आज परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त बाहर निकली छात्राओं को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध एवं साइबर संबंधी अपराधों आदि के संबंध में पम्पलेट के माध्यम से जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें एवं उन्हे यह भी बताया गया कि वह पुलिस में अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं। निर्भया मोबाइल की टीम द्वारा कम्पू स्थित पद्माराजे कन्या विद्यालय में पेट्रोलिंग के दौरान छात्राओें से चर्चा करते हुए उन्हे भी महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और उपस्थित छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं और अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं इसके संबंध में जानकारी दी गई। स्कूल व कॉलेजों के बाहर अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।