महिला पुलिस टीम ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर एवं कोचिंग सेंटर’’ में अभियान चलाकर महिलाओं व स्टूडेंट को जागरूक
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर एवं कोचिंग सेंटर के पास महिला पुलिस टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक।
जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं को जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किये।
कोचिंग सेंटर के वाहर अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।
ग्वालियर। 05.02.2024। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश तथा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 05.02.2024 को महिला पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर व्यापार मेल के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को आजकल हो रहे महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा कोचिंग सेंटर के वाहर पेट्रोलिंग के दौरान निर्भया मोबाइल टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं को भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर निर्भया मोबाइल की उप निरीक्षक मधु बंसल, उप निरीक्षक प्रियंका, उप निरीक्षक कीर्ति उपाध्याय एवं महिला पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल टीम के द्वारा आज ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में महिलाओं को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध आदि के संबंध में पम्पलेट के माध्यम से जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें एवं उन्हे यह भी बताया गया कि वह पुलिस में अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं। निर्भया मोबाइल टीम की उप निरीक्षक मधु बंसल द्वारा शहर के कोचिंग सेंटरों के बाहर पेट्रोलिंग के दौरान छात्राओं से चर्चा करते हुए उन्हे भी महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और उपस्थित छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं और अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं इसके संबंध में जानकारी दी गई। सेंटर के वाहर अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई। आज महिला पुलिस टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कॉलेज के वाहर लगी हुई बेटी की पेटी को खोलकर देखा गया जिसमें कोई शिकायत नही पाई गई।


More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है