Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरस्वती समूह उद्यमी बनने की राह में हुई अग्रसर पामगढ़ जनपद पंचायत में बिहान कैंटीन का कर रही संचालन बिहान कैंटीन पहुंचने वाले लोगों को खूब पसंद आ रहें है छत्तीसगढ़ी व्यंजन,,,,।


न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 15 फरवरी 2024/ महिलाएं अगर कुछ करने की ठान ले तो पूरी मेहनत के साथ उस लक्ष्य को पाने की कोशिश में लग जाती है। ऐसी ही सरस्वती स्वसहायता समूह की महिलाएं है, जिन्होंने उस असंभव से कार्य को करने का बीड़़ा उठाया जो पुरूष प्रधान करते आ रहे हैं। महिलाओं ने पामगढ़ जनपद पंचायत में बिहान कैंटीन की शुरूआत की और 15 दिनों में ही पामगढ़ में प्रसिद्धि हासिल कर ली। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के माध्यम से कैंटीन का शुभारंभ 31 जनवरी 2024 को किया गया। कैंटीन का संचालन ग्राम पंचायत पामगढ़ की सरस्वती स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष जानकी बाई ओग्रे ने बताया कि स्व सहायता समूह छोटी-छोटी बचत करते हुए संचालित किया जा रहा था। कुछ बड़ा करने की और आगे बढ़ने की ललक ने बिहान योजना से राह दिखाई और आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज समूह की महिलाएं आगे बढ़कर बिहान कैंटीन का संचालन कर रही है। हम सभी महिलाओं ने ठान लिया है कि अब रूकना नहीं है और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना है। समूह की सचिव श्रीमती गंगोत्री बाई बताती है कि बिहान कैंटीन के संचालन करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। वह एक उद्यमी के रूप में आगे आयी है। समूह की महिलाएं इस कैंटीन को संचालित करते हुए आमदनी प्राप्त कर रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनो को ग्राहकों को परोसा जा रहा है। इसके साथ ही दोपहर में दाल-चांवल, रोटी, सब्जी, मिठाई भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा भजिया, दाल-बड़ा, प्याजी बड़ा, मुंगौड़ी, इडली-डोसा, चीला, फरा, पूरी एवं लैमन टी के साथ चाय कॉफी भी दी जा रही है। समूह की महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रहीं हैं। बिहान कैंटीन के माध्यम से आस – पास के सरकारी दफ्तरों, दुकानो से भी उनके कार्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ी व्यंजन, चाय-नाश्ता एवं भोजन के आर्डर दिये जा रहे हैं। बिहान कैंटीन पहुंचने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन खूब पसंद आ रहें है। समूह में अनुराधा बंजारे, धान बाई जांगड़े, गोंदाबाई खरे, कौशिल्या बाई, नीरा नामदेव, पांचो सहगल, संतोषी यादव, सुधा नामदेव और सुनिता खरे शामिल हैं।जिला पंचायत सीईओ ने बिहान कैंटीन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे ने गुरूवार को पामगढ़ विकासखंड के जनपद पंचायत में संचालित बिहान कैंटीन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समूह द्वारा तैयार किये खुरमी, ठेठरी अईरसा, गुलगुला भजिया एवं अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि संचालित बिहान कैंटीन के संबंध में जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत पामगढ़ की मनरेगा शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारी से योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरी मूलक कार्यों को शुरू करने और प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।