Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बदनावर! अखिल भारतीय क्षत्रिय तेली राठौड़ महासभा के तत्वाधान में कोटेश्वर धाम में आठ जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार पंडित बालकृष्ण जी शास्त्री व सहयोगी पंडितों की आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।समिति की ओर से वधुओं को उपहार स्वरूप सोने का कांटा , मंगलसूत्र ,झूमकी अंगूठी व बिछूढी ,पलंग, गादी, रजाई व बर्तन सहित अन्य सामग्री भेंट की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक उत्प्रेरक राठौर तीर्थ न्यास उज्जैन के अध्यक्ष आर एन राठौर सर ,इंदौर राठौड़ समाज के अध्यक्ष व राठौड़ तीर्थ न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज राठौर इंदौर, राठौर तीर्थ न्यास के प्रवक्ता हरीश राठौड़ लड्डू भैया ,महासभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ बदनावर, महासभा के संगठन मंत्री पवन पटेल, राधा कृष्ण मंदिर अध्यक्ष राजेश राठौड़ गजनी खेड़ी ,कोटेश्वर धाम के पुजारी मंहत मंगल भारती, पर्यावरण विद अमृतलाल पाटीदार गाजनोद, पार्षद भारती राठौड़ ,पंच पूजा राठौड़ ,समाजसेवी छोगालाल राठौड़ बिलपांक, समाजसेवी विनोद राठौड़ रिंगनोद, मुलथान के सरपंच देवेंद्र मोदी, समिति के अध्यक्ष पूनमचंद राठौड़ बदनावर, महासभा के संगठन मंत्री राधे श्याम राठौड़ बखतगढ़ ,महासभा के राष्ट्रीय शिक्षा प्रकोष्ठ के मंत्री व समिति के कोषाध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर शिक्षक मुलथान, तहसील अध्यक्ष जगदीश राठौर गाजनोद , सरदारपुर तहसील अध्यक्ष अनिल राठौड़ बरमंडल, समिति के महासचिव कैलाश राठौड़ कानवन, उपाध्यक्ष राजेश भट्टा नागदा ,कलोला समाज अध्यक्ष सत्यनारायण राठौड़ सिमलावदा समाज अध्यक्ष घनश्याम राठौड़ ,नागदा समाज अध्यक्ष मुन्ना लाल राठौड़, सचिव गोपाल मंत्री वखतगढ़, उपाध्यक्ष राजेश राठौर पलवाड़ा, उपाध्यक्ष रुपेश राठौर ,सहकोषाध्यक्ष राजेंद्र सहारा , युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अजय कलोला, सचिव निलेश राठौर मुलथान ,रामकिशन मुलथान,रामलाल बिरमावल, प्रकाश चिरोला , विनोद राठौड़ बखतगढ़ सहित कई गांव के समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण व अतिथि परिचय शिक्षक गोवर्धन लाल राठौर मुलथान ने दिया ,कार्यक्रम का संचालन ओ पी राठौड़ बखतगढ़ ने किया ! आभार राधेश्याम राठौड़ बखतगढ़ ने माना। समिति द्वारा अगले वर्ष बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह करने की घोषणा भी की गई।जिसका उपस्थित सभी समाज जनों ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन दिया