Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पकड़े गये आरोपी से एक लाइसेंसी बंदूक़ 315 बोर व फ़रियादी का मोबाइल तथा 6500 रुपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसायकिल को किया जप्त ।

ग्वालियर। 21.02.2024। – दिनांक 18.02.2024 की रात्रि ग्वालियर से एक डंफर रेत भरने के लिए बेहट थाना क्षेत्र के जंगल से होते हुए सिंध नदी की ओर जा रहा था। ड्राइवर एवं हेल्पर के पास रेत लोडिंग के लिये 50,000 रुपये एवं मोबाइल फ़ोन थे। तीन बदमाशों ने जंगल के रास्ते ट्रक को आता देख गायों को सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे गाड़ी रुक गई और हाथों में बंदूक़ लिए बदमाशों ने ड्राइवर को थप्पड़ मारा और उसकी जेब से 25000 रुपये छुड़ा लिए तथा दूसरे व तीसरे साथी ने हेल्पर की जेब से पच्चीस हज़ार निकाल लिये। उसके बाद गाड़ी का काँच तोड़ा और फिर गाली व धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से भाग गये। पुलिस को उक्त घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बेहट श्री संतोष कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी बेहट सुरेश कुशवाह मौक़े पर पहुँचे। फ़रियादी की सूचना पर थाना बेहट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(उत्तर) श्री षियाज़ के.एम,भापुसे को तत्काल एसडीओपी बेहट के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री संतोष कुमार पटेल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में घटित टीम जिसमें मुख्य विवेचक के रूप में उपनिरीक्षक सुरेश कुशवाहा व थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत तथा थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत के सामूहिक प्रयास से मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से एक लाइसेंसी बंदूक़ 315 बोर व फ़रियादी का मोबाइल टूटी हुई हालत में तथा 6500 रुपये नगदी तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसायकिल को जप्त किया। पकड़े गये आरोपी से उसके अन्य साथियों व लूटी गई शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से जप्त की गई रायफल का लायसेंस उसके पिताजी के नाम पर है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है तथा फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा ईनाम घोषित किया जा रहा है।

जप्त मशरूका – एक लाइसेंसी बंदूक़ 315 बोर व फ़रियादी का मोबाइल टूटी हुई हालत में तथा 6500 रुपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसायकिल को जप्त किया।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी बेहट सुरेश कुशवाह, थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत, थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत, प्रआर0 अमरनाथ शर्मा, जितेंद्र रीछारिया व आर0 शैलेंद्र, गौरव, सतीश, अंगद, शिवनारायण के साथ उटीला व हस्तिनापुर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।