Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

CG Board Exam: , आदेश जारी
अब छत्तीसगढ़ में साल में दो बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक पहली परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा

 

 

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की इसी शिक्षा सत्र से दो बार परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के मुताबिक पहली परीक्षा मार्च और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी ही दूसरी परीक्षा के लिए पात्र होंगे। विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा। पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा के लिए पुन: आवेदन भरना होगा। दूसरी परीक्षा में पूरक, अनुत्तीर्ण, श्रेणी सुधार वाले सभी परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। दूसरी परीक्षा का परिणाम दोनों परीक्षाओं मे से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। इस व्यवस्था से 10वीं-12वीं के सात लाख परीक्षार्थियों को फायदा मिलेगा।