Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

,,,,।
न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 28 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगोष्ठी एकीकृत हानिकारक कीट एवं रोग प्रबंधन, उद्यानिकी आदि से संबंधित जानकारी दी गई। कृषक संगोष्ठी में बताया गया कि जिले में बेहतर खेती किसानी के लिये अनुकूल जलवायु के साथ-साथ पर्याप्त प्राकृतिक, मानव संसाधन उपलब्ध है। फसलों की विविधता भी पर्याप्त है। किसान परम्परागत रूप से खेती किसानी की बारिक समझ रखते है। बदलते हुए मौसमीय परिवेश में किसानो को कम पानी मांग वाली नवीनतम किस्मों का चयन करना चाहिए। आजीविका परियोजना के कल्याणकारी कार्यक्रमों से बेहतर ढंग से जुड़कर लाभ लेने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री राजकुमार साहू, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ राजीव दीक्षित, वैज्ञानिक डॉ रंजीत मोदी ने संबोधित करते हुए कृषि से संबंधित जानकारी कृषकों को विस्तार से दी। इस दौरान श्री अरविंद कुमार ने भारतीय बीमा कंपनी की गतिविधियों एवं कृषि में बीमा के फायदे के बारे में जानकारी दी। डॉ आशीष प्रधान ने पौधे में होने वाले रोग एवं उनकी रोक थाम किस तरह से की जाए और फसलों को नष्ट होने से किस तरह से बचाया जा सके इसकी जानकारी कृषकों को दी। श्री चन्द्रशेखर खरे, श्री प्रशांत जेठवा ने सुक्ष्म सिंचाई के बारे में विस्तार से बताया। जिले के उन्नतशील उद्यानिकी से जुड़े कृषकों ने कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों को साझा किया। इस दौरान कृषक अनुप कटकवार, परम कुर्रे, श्री अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ग्रामीण विस्तार अधिकारी डॉ तरूण केंवट, श्रीमती अर्पणा सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।