
ग्वालियर 28 फरवरी 2024/ अंतराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद की समितियों के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। विकासखंड भितरवार के सेक्टर-1 एवं सेक्टर-4 आंतरी की नवांकुर व प्रस्फुटन समितियों से जुड़े ग्रामीण जन एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया।
जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अधिकारी श्री मनोज दुबे ने सेक्टर स्तर पर आयोजित हुई बैठकों में कहा कि सारी दुनिया पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रही है। पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। इसलिए सभी लोग न केवल पौधे रोपें बल्कि उनका रख-रखाव व संरक्षण भी करें, जिससे लगाए पौधे पेड़ बन सकें।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।