Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

तेज बसपा अध्यक्ष ने जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बैठकों को किया संबोधित जम्मू, :- आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की तरफ से अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया गया है! वीरवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी मेहनत तथा तन मन धन के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें ताकि पार्टी जम्मू कश्मीर की अधिकतर लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सके! जनसंपर्क अभियान के तहत जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर आयोजित बैठक के दौरान पार्टी के पार्टी के राज्य अध्यक्ष दर्शन राणा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि चंद,मदन लाल, चमन लाल, देशराज रामलाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे! इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही इन तैयारी में जुट जाएं ताकि जम्मू कश्मीर की अधिकतर सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल कर सकें! उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान की तरफ से जल्द उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की जा रही है! राणा ने कहा कि हमें उन तमाम राजनीतिक दलों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है जो लोगों को धर्म जात तथा क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम करते हैं! उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बहुजन समाज पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य बनता है कि वह पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक लेकर जाएं! बैठक के दौरान पार्टी के हरिचंद तथा मदन लाल ने अपने विचार रखें और दावा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की अधिकतर लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों के ही जीत होगी क्योंकि बहुजन समाज पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है और साफ नियत के साथ लोगों की सेवा करती है! बैठक के दौरान अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें!