ब्रेकिंग समाचार- लोकेशन -रैणी दिनांक -01-03-2024 न्यूज़ हैडलाइन-सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क साइकिल वितरण योजनान्तर्गत पिनान स्कूल मे बेटियो को मिली साइकिल
।
(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले के रैणी-उपखंड क्षेत्र की पीएम श्री योजनान्तर्गत आने वाली सरकारी सीनियर स्कूल पिनान मे शुक्रवार को सरकार की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत बेटियो को साइकिल मिली है।
पिनान स्कूल प्रिंसिपल हरि सिंह मीना ने मिडिया को बताया कि सत्र 2022-23 व 2023-24 की कुल 114 साइकिल नि:शुल्क वितरण हेतु स्कुल को प्राप्त हुई है जिनमे 2023-24 की कुल 59 साइकिल प्राप्त हुई और 2022-23 की कुल 55 साइकिल प्राप्त हुई जिनमे से 58 साइकिल शुक्रवार को वितरित कर दी गई है तथा 56 साइकिल शनिवार को वितरण कर दी जायेगी।
साइकिल पाकर बेटियो के चेहरे खिल उठे,मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय प्रधानाचार्य हरि सिंह मीना के द्वारा दी गई है।
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है