ब्रेकिंग समाचार- लोकेशन-रैणी’ दिनांक -01 -03-2024 रैणी दरवाजे से बाहर वाले क्षेत्र मे पिछले 15–20 दिन से पानी नही आने की शिकायत दी रैणी एसडीओ गौरव मित्तल को।

समाचार-
(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित रैणी कस्बे के दरवाजे से बाहर रहने वाले नागरिको ने शुक्रवार को रैणी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय मे जाकर एसडीओ गौरव मित्तल को लिखित मे शिकायत दी है कि पिछले 15–20 दिनो से नलो मे बिल्कुल भी पानी नही आ रहा है इसलिए चेकवाल लगाकर मेन लाइन से ही जुडवाने का आग्रह किया है।
वही दूसरी ओर रैणी कस्बे मे ही रामपुरा रोड पर पिछले 15–20 दिनो से नलो मे बिल्कुल ही गन्दा पानी आ रहा है और लोगो ने मिडिया को बताया है कि गन्दे पानी मे बहुत ही बुरी बदबू आती है जिससे पानी के आसपास तक नही रूका जाता है इसलिए मिडिया के माध्यम से जलदाय विभाग से इस विकट समस्या के समाधान के लिए भी आग्रह किया है। मिडिया को यह सारी जानकारी योगेश कुमार गोयल, सन्तोष पटेल,देवेन्द्र जागिंड सहित अनेक गणमान्य नागरिको द्वारा दी गई है।
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है