ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन- राजगढ़
दिनांक-03-03-2024.
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294.
न्यूज़ हैडलाइन-
।
समाचार विस्तार से-
(राजगढ़ अलवर):- हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में जिला प्रभारी सौरभ वर्मा के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीचंद्पुरा में कोमल पद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण अवतार शर्मा निर्देशक माता श्री शिक्षण संस्थान श्रीचंद्रपुरा रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर झंडा रोहण कर राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना की गई।सभी का स्वागत सत्कार किया गया ।कार्यक्रम में जिला प्रभारी सौरव वर्मा ने बताया कि बच्चों को प्रथम दिवस ध्वजारोहण करना विभिन्न प्रकार के क्लिप्स स्काउट गाइड की जानकारी और स्काउट के फायदे व द्वितीय दिवस पर प्राथमिक उपचार गांठे और तृतीय दिवस पर गॉर्ड ऑफ ऑनर,मार्च पास्ट,आत्मनिर्भर बनना आदि की जानकारी दी और बताया कि एक सच्चा सिपाही अपना जीवन कैसे व्यतीत करता है। इसके बारे में जानकारी दी। तथा कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह किया गया।इस अवसर पर अतिथि रामस्वरूप वर्मा प्रधानाध्यापक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुंडरौली,कमलेश कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीचंद्पुरा, अमित कुमार मीणा उप प्रधानाचार्य, बाबूलाल व्याख्याता,श्रीमती उर्मिला मीणा व्याख्याता,श्रीमती शिखा रानी वरिष्ठ अध्यापक,श्रीमती इंदिरा मीणा वरिष्ठ अध्यापक,श्रीमती लाली मीणा वरिष्ठ अध्यापक,श्रीमती धोली मीना अध्यापिका,श्रीमति अलकेश सिंह शारीरिक शिक्षक,घनश्याम मीणा वरिष्ठ अध्यापक,मोतीलाल शर्मा अध्यापक,रामेश्वर दयाल मीणा विद्यालय सहायक,अलीराम शर्मा विद्यालय सहायक,श्रीमति सुगन परेवा अध्यापिका,नागराज शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है