Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर
दिनांक-03-03-2024.

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-94612752

न्यूज़ हैडलाइन-

समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- रैणी उपखंड के गढ़ी सवाईराम कस्बे के नजदीक ग्राम पंचायत झालाटाला में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने बताया कि रैणी,राजगढ़,लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के करीब कई दर्जन बांधों को शामिल करने की मांग को लेकर व क्षेत्र का किसान पानी के अभाव में अपनी उपजाऊ जमीन में पैदावार नहीं कर सकता है।इतनी बड़ी नहर परियोजना से जोड़ने से सरकार नजर अंदाज कर रही है।किसान सिंचाई के लिए तरस रहा है। राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बांधों को जोड़ने की सहमति पत्र की जानकारी महापंचायत में दी गई। लेकिन सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है। तो हमारी लड़ाई इसी तरह आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।महिला जिला अध्यक्ष मीनाक्षी मीणा ने बताया कि अगर सरकार किसान हित में हमारी बातों को नहीं सुनतीं है तो हमें चाहें कितनी बड़ी लड़ाई लड़नी पड़े हमें सरकार का घेराव करना पड़ेगा तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। चाहे हमें जयपुर के लिए कुच करना पड़े या मुख्यमंत्री का घेराव करना पड़ेगा उसके लिए भी तैयार है। उन्होंने बताया कि हमारी नौ सुत्रीय मांगे निम्न प्रकार से है।(1)ईआरसीपी को डीपीआर में संशोधन कर रैणी,राजगढ़,लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी रजिस्टर्ड बांधों को जोड़ा जावे(2)एमसपी व समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलों को समय पर ही खरीद की जावे तथा पंचायत मुख्यालय पर खरीद केंद्र स्थापित किया जाए(3)किसानों का सभी ऋण माफ किया जावे(4)आवारा पशुओं के नुकसान को रोका जावे तथा नुकसान होने पर तुरंत मुआवजा दिया जाए (5) किसानों के घरेलू कार्यों के लिए खनन कार्यों की अनुमति दी जाए।(6)गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाया जावे(7) गायों के कत्ल खाने बंद करवाए जाए(8) बिजली सुचारू रूप से दी जाए।इधर किसानों ने कहा कि हाल ही मे ओलावृष्टि व बैमौसम बारिश से हुए नुकसान का जिला कलेक्टर अपने तहसील स्तर के तहसीलदार व उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराकर किसानों के खेत में हुए नुकसान का सर्वे कराकर तुरंत मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष मीनाक्षी मीणा, बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिला अध्यक्ष नागपाल शर्मा,गौ रक्षक सेना रैणी मीडिया प्रभारी महेंद्र मीणा, किसान जिला मीडिया प्रभारी हरफूल मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, नारसिंह मीणा,सरपंच झालाटाला व गणमान्य पंच पटेल अन्य किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।