Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर- राजोद मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत रानीखेड़ी में स्थानीय पुलिस प्रसाशन द्वारा पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, व्यापारिगण, पत्रकार,कृषक वर्ग,महिलाएं,पंच,सरपँच,सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस मौके पर राजोद थाने के टीआई हिन्दू सिंह रावत ने कार्यक्रम की शुरुवात की,उन्होंने आमजन से जनसंवाद के तहत लोगो से विभिन्न क्षेत्रो में होने वाली समस्याओं के हल के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान लोगो ने कई समस्याएं बताकर सुझाव दिए। सदर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने,जल निगम द्वारा खोदोगयीं सड़को के पुनः निर्माण के लिए फंड की मांग की। अवैध रूप से बिक्री शराब पर प्रतिबंध लगाने,स्ट्रीट लाइट चालू करने,कोटेश्वरी नदी की सफाई,सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेखने,ट्राफिक व्यवस्था,बस स्टैंड पर बसों को स्थायी स्थान देने,तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने,बेतरतीब खड़े वाहनों की चालानी कार्रवाई करने,फोति नामान्तरण करवाने,मोबाईल के जरिये होने वाले साइबर अपराधो पर रोक लगाने,पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाने, महिलाओं से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था,रात्रिकालीन पुलिस गस्त ,शांति निवारण समिति का पुनर्गठन करने,जैसी समस्याएं बताई गई। इस दौरान स्वास्थ विभाग बरमण्डल के डॉक्टर श्री विश्नोई द्वारा स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा गया,राजस्व विभाग की और से पटवारी श्री डोडिया ने जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी समस्याओं की समीक्षा कर उन्हें नोट किया गया। जनसंवाद के दौरान राजोद के पुलिस थाना स्टाफ,एसआई,एएसआई व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने भी उपस्थित रहे।