लोकेशन- मांचाडी जिला अलवर
दिनांक-03-03-2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा राजगढ़ जिला अलवर मोबाइल-9461275294
न्यूज़ हैडलाइन-

समाचार विस्तार से –
(माचाड़ीअलवर):-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे से जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरीश सैनी का स्थानांतरण बांदीकुई हो जाने पर कस्बे वासियों ने जलदाय ऑफिस पर पर कर्मचारियों व ठेकेदारो ने उनका साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस विदाई कार्यक्रम में अध्यापक महेश शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि आपने माचाड़ी कस्बे के साथ-साथ रैणी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जो कार्य किए वह सराहनीय कार्य किए। लोगों ने आपके कार्य की सराहना की ओर तहसील क्षेत्रवासि आपको याद करते रहेंगे।ओर हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि आप ओर आगे तरक्की कर आगे बढ़ते रहे और जनता आपके सराहनीय काम की प्रसन्नसा करती रहे। कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण सैनी व जलदाय कर्मचारी और ठेकेदारों ने विदाई के दौरान उन्हें अल्पहार कराकर व गुलाल लगाकर विदा किया और कहा कि 06 मार्च को ग्रामीणों के द्वारा आपका दुबारा भव्य स्वागत किया जाएगा।इस अवसर पर कठूमर कनिष्ट अभियंता राकेश वर्मा, पंप ड्राइवर जगदीश प्रसाद शर्मा,किशोरी लाल मीणा,विधुत कर कृपा शंकर जोशी धर्मेंद्र शर्मा हेल्पर,ख्यालीराम मीणा,टैनी ठेकेदार किशोर सैनी, ग्राम पंचायत द्वारा लगाए कर्मचारी राकेश सैनी, गोलू शर्मा,विनोद सिंह,कमलेश सैनी,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,सहित अनेक लोग मौजूद रहे। विदाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता हरीश सैनी ने भिगि-भिगि पलकों में कहा की मुझे क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला जो मैं कभी भुला नहीं सकता। मुझे आप हमेशा याद आते रहेंगे। और मेरे लायक जो भी सेवा होगी मैं उस सेवा को लगन के साथ खुश होकर करूंगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है