ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन- टहटड़ा तहसील रैणी, जिला अलवर, राजस्थान.
दिनांक-04-03-2024.
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल9461275294.
– न्यूज़ हैडलाइन-
।
विशाल मेला व सुड्डा दंगल 8 मार्च का।
-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम टहटड़ा एवं धौराला के बीच श्री श्री 1008 श्री मांगेसिद्ध महाराज की असीम कृपा से श्री श्री 108 श्री रामानंद महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शंकर भगवान की असीम कृपा से आठ मार्च को एक दिवसीय सुड्डा दंगल विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा व विशिष्ट अतिथि रैणी प्रधान मीरा देवी व स्थानीय सरपंच रजनी देवी रहेंगे। वहीं मंच का संचालक रामकिशन मीना (सरपंच) फिरोजपुर,शिव सहाय मीना (एडवोकेट) बुचपुरी द्वारा किया जाएगा। सुड्डा दंगल के गायक कलाकार भीखाराम मीना डेण्डान (करौली),हरकेश मीना मणेका (हिण्डोन – करोली) किशनसहाय मीना, नांदरी (दौसा) रहेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है