ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर
दिनांक 6 मार्च 2024
-रिपोर्टर प्रदीप शर्मा-
मोबाइल -9461275294.
-न्यूज़ हैडलाइन-

-समाचार विस्तार से-
( राजगढ़ अलवर ):-राजगढ़ उपखंड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित शक्तिबंधन कार्यक्रम का लाइव संवाद कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, मण्डल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मीणा खंडेलवाल, राजगढ़ उपखण्ड अधिकारी सुश्री सीमा खेतान, व अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने की।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला शक्ति एक दिन देश के विकास में अग्रणी रहेगी हमारा लक्ष्य देश की प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाना है।प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा आज राजस्थान के 200 स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शक्ति बंधन कार्यक्रम का लाइव आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के समूह बनाकर छोटे-छोटे उद्योग धंधे कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही इससे आमजन की सेवा और आमदनी दोनों ही कार्य हो सकेंगे।कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा, सतेंद्र सैनी, जितेंद्र सैनी, सुखराम सैनी, राकेश साहू, शेखर वशिष्ठ,नागराज शर्मा, महावीर सैन, पार्षद धर्मेंद्र सैनी, आशु ठठेरा,बैनी सैनी, अल्का सैनी, सुनीता प्रजापत, अंजुबाला सैनी, प्रीति शर्मा मण्डल उपाध्यक्ष, सीमा विजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, व समस्त नगर पालिका कार्यालय स्टाफ समस्त पार्षद गण समस्त भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण व सहायता समूह की महिलाएं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है