रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461375294.
-न्यूज़ हैडलाइन-

छात्रावास भूमि थाना राजाजी पेट्रोल पंप के सामने मेगा हाईवे के पास काली पहाड़ी राजगढ़ में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह।
-समाचार विस्तार से -
(मांचड़ी अलवर ):-अलवर जिले की राजगढ़ तहसील क्षेत्र में आदिवासी सेवा संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह जिला स्तरीय 2022-2023 का आयोजन दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को छात्रावास भूमि थाना राजाजी पेट्रोल पंप के सामने मेगा हाईवे के पास काली पहाड़ी राजगढ़ में किया जा रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में अलवर जिले के मूल निवासी या अन्य जिलों के अलवर जिले में अध्ययन करने वाले कक्षा 10 व 12 में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राजकीय महाविद्यालय के स्नातक प्रत्येक संकाय एवं स्नातकोत्तर के प्रत्येक विषय में महाविद्यालय टॉपर विद्यार्थियों विद्यालय महाविद्यालय में फेडेरेशन स्तर के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए दिनांक 08 मार्च 2024 सायं 6:00 बजे तक संस्था की मेल आईडी में निम्न नंबर पर व्हाट्सएप पर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर सहित कॉपी भेजकर आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के स्वयं या विशेष परिस्थिति में मात-पिता व अभिभावक के पहुंचने पर ही सम्मान दिया जाएगा। 9413065785,9799958106,9414856577 नंबर पर संपर्क कर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सहित मार्कशीट की कॉपी भेज सकते हैं।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी